फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धन के अभिमान पर भोगना होगा कष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
धन के अभिमान पर भोगना होगा कष्ट
विज्ञापन

मीरापुर। बालाजी धाम परिसर में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथाव्यास ने कहा कि मनुष्य को पद व धन का अभिमान नहीं करना चाहिए, अन्यथा जीवन में उसे कष्ट भोगना पड़ता है।
प्रवचन करते हुए कथाव्यास पंडित खेमचंद कौशिक ने कहा कि मनुष्य को यदि भगवान को पाना है तो खुद को अभिमान से मुक्त करना होगा। यदि मानव पद व धन के कारण अभिमान करेगा तो उसको कष्ट भोगना ही पड़ेगा। कथा व्यास ने श्रीमद्भागवत कथा श्रवण के नियम भी बताए। इस अवसर पर महंत राजपाल सुकरालिया, योगी श्यामनाथ, ब्रजवल्लभ कौशिक, विकास, दिनेश शर्मा, मूलचंद, श्रवण कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

सुंदरकांड के बाद किया भंडारा
मीरापुर। श्रीराम सुंदर परिवार के वार्षिकोत्सव पर राम मंदिर में पूजा-अर्चना, यज्ञ व भंडारे का आयोजन किया गया। श्रीराम मंदिर पंजाबी कालोनी परिसर में शनिवार रात को सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया गया। रविवार सुबह सुंदरकांड की चौपाइयों के साथ हवन कराया गया। मुख्य यजमान ईश्वर चन्द सैनी सहित अनिल पुरोहित, मुनेश शुक्ल, पवन कौशिक, मनोज वाजपेयी, मुकेश चौधरी, रजनीश रस्तौगी, आलोक दूबे, रमन, धनप्रकाश, अभिनव चौधरी आदि मौजूद रहे।
हिस्ट्रीशीटर तमंचे के साथ गिरफ्तार
मीरापुर। मीरापुर पुलिस ने कैलापुर जसमौर से एक युवक को तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी निरीक्षक कुशल पाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवक का नाम कर्मजीत उर्फ कम्मा पुत्र दर्शन सिंह है। वह कैलापुर जसमौर का निवासी है। युवक पर कई मामले दर्ज हैं तथा थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।
विज्ञापन

कार से टकराकर बाइक सवार घायल
मीरापुर। मीरापुर-जानसठ मार्ग पर गांव मुझेड़ा के पास बाइक तथा कार भिड़ंत में बाइक सवार युवक घायल हो गया। रविवार दोपहर बुढ़ाना निवासी अभिषेक पुत्र संजीव कुमार बाइक से मुजफ्फरनगर की ओर जा रहा था। विपरीत दिशा से आ रही एक कार से अभिषेक की बाइक टकरा गई। घायल हुए युवक को पुलिस ने उपचार के लिये भेज दिया। पुलिस ने कार को हिरासत में लेकर चालक मनीष को भी हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें