फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर पर कब्जा प्रकरण में पुजारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के प्राचीन हनुमान मंदिर में वाल्मीकि क्रांति दल द्वारा पुजारी को बाहर निकालकर कब्जा करने, धक्कामुक्की करने के मामले में पुजारी सच्चिदानंद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के हनुमान चौक स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर मंगलवार सुबह वाल्मीकि क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने पुजारी सच्चिदानंद सेमवाल को बाहर निकालने के बाद खुद पुजारी का पद संभाल लिया था। इस दौरान मंदिर के ऊपर दलित हनुमान मंदिर का बैनर भी लगा दिया गया था। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी हरीश भदौरिया व शहर कोतवाल इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने कार्यकर्ताओं को बाहर निकालकर बैनर भी हटवा दिया था। प्रकरण में शाम के समय परशुराम सेना के कार्यकर्ताओं ने हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की थी। बाद में ब्राह्मण समाज के लोगों के साथ परशुराम सेना कार्यकर्ताओं ने शहर कोतवाली पहुंचकर मामले में वाल्मीकि क्रांति दल के कार्यकर्ताओं पर पूजा-अर्चना में विघ्न डालने और धक्का-मुुक्की करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। बुधवार को पुलिस ने मंदिर के पुजारी सच्चिदानंद सेमवाल की तहरीर पर वाल्मीकि क्रांति दल कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुजारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें