फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑडियो वायरल पर सभासद ने लगाया षड्यंत्र का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सभासद और ठेकेदार के बीच लेनदेन का ऑडियो वायरल होने के मामले में सोमवार को नया मोड़ आ गया। सभासद राजीव कुमार शर्मा ने डीएम और एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर चेयरपर्सन और ठेकेदार पर षड्यंत्र के तहत ऑडियो वायरल कराने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेयरपर्सन को मानहानि का नोटिस भी भेजा है।
विज्ञापन

डीएम, एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में राजीव कुमार ने कहा है कि उन्होंने चेयरपर्सन के खिलाफ कई शिकायतें कर रखी हैं जिनकी जांच चल रही है। आरोप है कि चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने शासन-प्रशासन का ध्यान भटकाने और दबाव बनाने के लिए ठेकेदार हरीश त्यागी से फर्जी ऑडियो क्लिप वायरल कराई है। उनके दो और साथियों का नाम भी इस ऑडियो में लिया गया है। उन्होंने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही चेयरपर्सन को मानहानि का नोटिस जारी कर 50 लाख रुपये क्षतिपूर्ति जमा कराने को कहा है।

यह है मामला
22 नवंबर को व्हाट्सअप पर एक ठेकेदार व सभासद के बीच फोन पर हुई बातचीत की ऑडियो वायरल हुई थी। इसमें सभासद राजीव शर्मा पर नगर पालिका के एसटीपी प्लांट के तालाबों में मछली पालन और निकासी कराने के लिए रुपये लेने का आरोप लगाया गया था। इस मामले में चेयरपर्सन ने डीएम को पत्र लिखकर जांच कर कार्रवाई करने की मांग की थी।
विज्ञापन


इन्होंने कहा...
एसटीपी तालाबों का ठेका ई-टेंडरिंग से पिछले वर्ष के मुकाबले 400 प्रतिशत से भी अधिक धनराशि में हुआ है। ऑडियो भी एक सभासद ने वायरल किया है। इससे नगर पालिका की छवि खराब हुई है। उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर जांच की मांग की गई है। जांच में सब कुछ साफ हो जाएगा। - अंजू अग्रवाल, चेयरपर्सन, नगर पालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें