फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिलाना हमले में घायल युवक ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। गांव नंगला दुहेली में करीब एक माह पूर्व खेत पर कातिलाना हमले का शिकार हुए युवक की बृहस्पतिवार रात जिला अस्पताल लाते समय मौत हो गई। पुलिस हमले के आरोपी को जेल भेज चुकी है। जिसके खिलाफ दर्ज मामले को अब हत्या में तरमीम कर दिया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नंगला दुहेली निवासी अंकित पर पांच अक्तूबर को खेत पर काम करने के दौरान गांव के ही कपिल ने दरांती से हमला कर दिया था। उसको पहले जिला अस्पताल और फिर मेरठ रेफर कर दिया गया था। उधर, पुलिस ने आरोपी कपिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया था। करीब दस दिन पूर्व हालत में सुधार होने पर मेरठ के हॉस्प्टिल से अंकित को छुट्टी दे दी गई थी। बृहस्पतिवार देर शाम अचानक घर पर अंकित की हालत बिगड़ गई, जिस पर परिजन उसे पीएचसी ले गए, जहां से उसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां लाए जाते समय रास्ते में ही अंकित ने दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि कातिलाना हमले के मामले को अब हत्या में तरमीम कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें