फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान खाली करने को लेकर किराएदार पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाद में किराएदार पर हमला किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सुभाषनगर में मकान खाली करने को लेकर चल रहे विवाद में मकान मालिक ने परिजनों के साथ मिलकर किराएदार व उसके मां-बाप पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली पर सुभाषनगर निवासी रूद्र त्यागी ने तहरीर दी। बताया कि वह अपने मां रजनी और पिता नरेश के साथ सुधीर गोयल के मकान में किराए पर रहता है। पीड़ित के अनुसार कुछ समय से उसका मकान खाली कराने को लेकर सुधीर से विवाद चल रहा है। शुक्रवार शाम के समय मकान मालिक अपने भाई नीरज व बेटे अभिषेक के साथ रूद्र त्यागी के कमरे पर पहुंचा और उसे मकान खाली करने को कहा। किराएदार द्वारा इसके लिए दस दिन का समय मांगने पर आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। जब रूद्र के माता-पिता उसे बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। इसमें जहां वृद्ध नरेश त्यागी के पैर की हड्डी टूट गई, वहीं वृद्धा रजनी व रूद्र त्यागी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराते हुए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें