फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से गैंगरेप, परिजनों पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी से गैंगरेप, परिजनों पर हमला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर से सटे गांव निवासी किशोरी के साथ दो युवकों ने खेत में खींचकर सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी के साथ मौजूद उसकी बहन द्वारा घर जाकर जानकारी देने पर परिजन मौके पर पहुंचे, तो उन पर आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी ने तहरीर देकर बताया कि वह 24 जून को शाम के समय बहन के साथ खेतों में गई थी। आरोप है कि वहां गांव के ही दो युवकों ने उसे पकड़कर खेत में खींचने के बाद सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान किशोरी की बहन आरोपियों के चंगुल से छूट भागी और परिजनों को जाकर घटना की जानकारी दी। इस पर परिजन मौके पर पहुंचकर पीड़िता को थाने लेकर जाने लगे तो आरोपियों ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। यही नहीं, पीड़ित पक्ष के घर पर भी पथराव किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों को खदेड़कर पीड़ितों को बचाया, लेकिन तहरीर देने के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई। इस पर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली, जिसके आदेश पर पुलिस ने सभी आरोपियों दीपक, कल्लू, राहुल, कल्लू व अंकित के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस मामले को आपसी रंजिश से जुड़ा बताते हुए जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें