फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर आपतिजनक टिप्पणी पर आक्रोश फैला

विज्ञापन
विज्ञापन
सैकड़ों लोगों ने थाने पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

चरथावल। कस्बे के युवक ने फेसबुक पर एक धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करने पर आक्रोश फ़ैल गया। सैकड़ों लोगों ने टिप्पणी पर एतराज जताते हुए थाने में प्रदर्शन किया। हालांकि कोई तहरीर नहीं दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

रविवार को फेसबुक पर एक धर्म के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी नजर आई, तो लोगों में यह खबर आग की तरह फ़ैल गई। शाम को मोहल्ला शेखजादगान शर्की, तगायान मुस्लिम, चौहट्टा और मुदापट्टी में युवाओं की भीड़ एकत्र हुई। कथित टिप्पणी को लेकर युवाओं में काफी तल्खी थी। उसके बाद जुलूस के रूप में सैकड़ों लोग थाने जा धमके। उन्होंने टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ कड़ी नाराजगी जताई। आरोपी युवक ने भनक लगते ही पोस्ट को हटा दिया। एक समुदाय के जिम्मेदार लोगों को थाने बुलाया। उनके समझाने के बाद नाराज युवाओं का गुस्सा शांत हो गया। नाराज लोगों ने कहा कि यहां के लोग अमन पर विश्वास करते हैं। यहां की एकता और सद्भाव को कुछ अराजक तत्व के लोग खराब करना चाहते हैं। उन्होंने आरोपी के खिलाफ तहरीर देने से इंकार कर दिया। हालांकि कहा कि आरोपी को भविष्य में इस तरह की करतूत नहीं करने की सख्त हिदायत दी जाए, ताकि कस्बे की शांति और भाईचारा बरक़रार रहे। बातचीत के दौरान आरिफ त्यागी, डॉक्टर शमशाद, वसी त्यागी, सिराज, साजिद कुरैशी आदि मौजूद रहे। इंस्पेक्टर विंध्यांचल तिवारी ने बताया कि मामला गंभीर है, लेकिन कसबे के मुस्लिम समाज के जिम्मेदार लोगों ने मामले को तूल देने से बचाया। इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिलने से कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया जा रहा है। आरोपी से पूछताछ जरूर की जाएगी। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें