फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में कार को आग लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। ग्राम फलौदा के जंगल में ॅकार को आग लगाकर छोड़ दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास जंगल का निरीक्षण कर लौट आई।
विज्ञापन

रविवार शाम करीब चार बजे टायरों के फटने की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे लोगों में दहशत फैल गई। कुछ लोग मौके पर पहुंचे और कार में आग लगी देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के जंगल का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर लौट आई। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि कार पर नंबर नहीं है। कार किसकी है, इसमें आग क्यों लगाई गई है, इसकी जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

निर्दोषों को हिरासत
में लेने पर रोष
पुरकाजी। कस्बे के मोहल्ला झोझगान निवासी एक व्यक्ति ने सोमवार तड़के पुलिस को सूचना दी कि कुछ लोग उसके घर में घुसकर मारपीट कर रहे हैं। पुलिस मोहल्ले के ही दो लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई, जिसकी जानकारी मिलने पर उनके परिजन मोहल्ले के दर्जनों लोगों के साथ थाने पहुंचे और हिरासत मे लिए गए लोगों को निर्दोष बताया। इस पर पुलिस ने मामले की जांच कर हिरासत में लिए गए राजन और मांगेराम को रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें