फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर कार सवारों से 30 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी/खतौली। हाईवे पर शनिवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने कार सवारों को आतंकित कर 30 हजार रुपये की नगदी लूट ली। बदमाशों ने विरोध करने पर कार सवारों को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। बदमाश घायलों को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित सोमवार को रतनपुरी थाने पहुंचे। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के रामपुरी कॉलोनी निवासी विजय चौहान पुत्र धर्मवीर सिंह ने रतनपुरी थाने में पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने तीन साथियों कपिल ठाकुर पुत्र धर्मवीर, सचिन पुत्र राजपाल निवासी गांव सैदपुरा, थाना चरथावल और भानु त्यागी पुत्र वेदपाल निवासी गांव खुड्डा, थाना छपार के साथ कार द्वारा शनिवार को दिल्ली से मुजफ्फरनगर लौट रहे थे। शनिवार देर रात एक बजे के करीब जब ये हाइवे पर बाईपास से गुजर रहे थे, तभी एक होंडासिटी गाड़ी ने ओवरटेक कर उनकी कार को रोक लिया। कार से उतरे चार बदमाशों ने तमंचों से आतंकित करते हुए 30 हजार रुपये की नगदी लूट ली। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने लोहे की रॉड एवं सरियों से हमला कर विजय चौहान और सचिन को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश घायलों को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। इनमें से सचिन की हालत बेहद गंभीर बताई गई है। उसके सिर में काफी चोट लगी है, जिसका उपचार अभी भी जिला चिकित्सालय में चल रहा है। तहरीर पर पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें