फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिसंग में धार्मिक स्थल में शरारती तत्वों ने गुलाल फेंका,

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ।
विज्ञापन

गांव तिसंग में बाइक सवार तीन युवकों ने धार्मिक स्थल में गुलाल फेंक कर गांव का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। दोनों समुदाय के लोगों ने पुलिस से शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई।
गांव तिसंग के एक धार्मिक स्थल में बाहर से आए हुए जमाती ठहरे हुए हैं। शुक्रवार को बाइक सवार तीन नकाबपोश शरारती युवक धार्मिक स्थल के गेट पर गुलाल डालकर फरार हो गए। इसे लेकर दूसरे समुदाय के लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान खलील गुर्जर और पूर्व प्रधान वीरभान मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। इससे पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस तुरंत गांव पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। गांव के दोनों संप्रदाय के लोगों ने माहौल खराब करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस के गांव से लौटने के बाद दोनों संप्रदाय के लोगों ने बैठक कर ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ एकजुट होने पर बल दिया। इस गांव में पूर्व में भी एक धार्मिक स्थल में जानवर छोड़कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश हो चुकी है। उस वक्त भी गांव के जिम्मेदार लोगों ने आपस में बैठक कर गांव का माहौल बिगाड़ने वालों की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए उनके खिलाफ एकजुटता दिखाकर कार्रवाई करने की मांग की थी। बैठक में ग्राम प्रधान खलील गुर्जर, पूर्व सहकारी समिति के चेयरमैन राजन वालिया, पूर्व प्रधान वीरभान, हकीमुद्दीन, दिलशाद, अय्यूब, शेरजंग आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें