मुजफ्फरनगर। कुछ लोगों ने एक मकान में घुसकर परिजनों पर धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की नियत से फायरिंग भी की। बाद में हमलावर धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
रोहाना क्षेत्र के ग्राम बधाई खुर्द के मुनीपाल पुत्र बारू सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि शुक्रवार शाम गांव के ही दो युवक उसके भतीजे के साथ गाली-गलौच करने लगे, जिसको उसने विरोध किया। आरोपी उसे देख लेने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। आरोप है कि आरोपी शनिवार सुबह अपने साथ आधा दर्जन साथियों आया और मकान में घुस कर उसकी पत्नी रमेशों के साथ मारपीट की। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की नियत से पीड़ित पर फायर भी किया। हमलावरों ने उसे भी हमला कर घायल कर दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए, तो आरोपी उन्हें देखते हुए फायर करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।