फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची सड़क बवाल के दो आरोपी जेल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
कच्ची सड़क बवाल के दो आरोपी जेल भेजे
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन पुलिस ने कच्ची सड़क बवाल के मामले में नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस बाकी की तलाश में लगी है।
शुक्रवार को यह बवाल हुआ था। रामपुरी निवासी आकिब पुत्र आबिद अपनी परिचित युवती के घर उससे मिलने गया था। दोनों एक कंपनी में काम करते थे। आकिब जब युवती के घर चाय पी रहा था, तभी एक दर्जन से अधिक युवकों ने युवती के मकान पर धावा बोल कर आकिब के साथ मारपीट कर दी। हमलावरों ने तोड़फोड़ की और युवक की बाइक में भी आग लगा दी थी। मारपीट का विरोध करने पर हमलावरों ने युवती की बहन के साथ भी अभद्रता करते हुए मारपीट की थी। बवाल होने पर पुलिस ने मौके पर जाकर युवक को मुक्त करा कर अस्पताल भिजवाया। बाद में युवती की ओर से सिविल लाइन थाने पर छह नामजद समेत सात अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। सिविल लाइन इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि मामले में नामजद दो आरोपियों सोनू पुत्र सोहनपाल व मन्नी पुत्र चमनलाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, बाकी की तलाश की जा रही है।
जल निगम दफ्तर में हंगामा
मुजफ्फरनगर। जल निगम के अधिशासी अभियंता वाईके शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके विभाग में ठेकेदारी करने वाला एक आरोपी ने शराब पीकर उनके दफ्तर में आकर उनके साथ गालीगलौज की। रोकने पर हंगामा कर तोड़फोड़ की, जिससे सरकारी कार्य में बाधा आ गई। आरोप लगाया कि इस आरोपी ठेकेदार ने कुछ साल पहले भी जल निगम के दफ्तर में हंगामा किया था। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

दो पक्षों में झगड़ा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के वहलना गेट पर हड्डी गोदाम निवासी नाजिम पुत्र ताजीम और नरा जडौदा निवासी शोकेंद्र पुत्र कर्मवीर, राजा पुत्र सुनील किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया और उनका शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

छात्र पर हमला किया
मुजफ्फरनगर। मामूली कहासुनी में एक छात्र पर उसके सहपाठी ने हमला कर घायल कर दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजमत कालोनी निवासी शोएब रामपुरम स्थित एक स्कूल में कक्षा नौ का छात्र है। आरोप है कि कक्षा के ही एक छात्र के साथ किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हो गई थी। आरोपी छात्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर शोएब पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल छात्र की मां ने इस संबंध में पुलिस को नामजद तहरीर दी है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें