दो ग्रामीण गिरफ्तार
बुढ़ाना। घर की किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे दो भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि कस्बे के भारत सिनेमा के पास रहने वाले दो सगे भाई इरफान व गुलफाम को झगड़ा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनका चालान कर दिया।
मिलावटी खाद्य पदार्थ के विरुद्ध चलाया अभियान
मुजफ्फरनगर। खाद्य विभाग की ओर से बुधवार को मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने हेतु जनपद में कई जगह छापेमारी की गई। टीम ने खतौली से संजू, अंकित व सलीम के यहां से तीन मावे के नमूने, शामली रोड पर दीपक के यहां से दूध का नमूना, नवीन मंडी स्थल में अशोक कुमार की फर्म से चने व अरहर की दाल का नमूना, चतरसैन की फर्म से उड़द दाल का नमूना, कृष्णा फर्म से चने व अरहर की दाल का नमूना संग्रहित किया। सभी नमूने जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला वाराणसी को भेज दिए गए हैं। इस दौरान टीम ने खाद्य कारोबारियों को खेसारी दाल, रंगीन दाल व पॉलिश की गई दाल के विक्रय के सम्बंध में चेतावनी दी। टीम में विनीत कुमार, सुशील कुमार मिश्र, राजीव कुमार, डॉ अनिल कौशल, डॉ विकास कुमार, पीके त्रिपाठी, मोहित कुमार, प्रेमचंद, अशोक कुमार और कृष्ण कुमार शामिल रहे।