फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को ले उड़ा दूसरे समुदाय का युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा को अगवा करने का आरोप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आनंदपुरी में कोचिंग सेंटर चलाने वाले दूसरे समुदाय का युवक अपने यहां ट्यूशन पढ़ने वाली छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर भगा ले गया। छात्रा के भाई ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर बहन की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आनंदपुरी निवासी युवक ने तहरीर देकर बताया कि उनके यहां स्थित एक कोचिंग सेंटर में दूसरे समुदाय का युवक बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था। उसी कोचिंग सेंटर में युवक की बहन बीए की छात्रा भी ट्यूशन पढ़ने जाती थी। युवक के अनुसार कुछ समय पूर्व उन्हें ट्यूटर द्वारा छात्रा को परेशान किए जाने की सूचना मिली, जिस पर उन्होंने छात्रा का ट्यूशन छुड़वा दिया था। पीड़ित के अनुसार मंगलवार शाम वह घर लौटा तो उसकी बहन किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी। जब उसने छात्रा से मोबाइल छीनकर देेखा तो उसमें उसी ट्यूटर का नंबर था। मोबाइल पकड़े जाने के बाद छात्रा कुछ देर बाद घर से निकली और वहां से कुछ दूरी पर खड़े ट्यूटर की बाइक पर बैठकर चली गई। इसके बाद से परिजन हर जगह छात्रा व आरोपी ट्यूटर की तलाश करते रहे, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने बहन के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए उसकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें