फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खालापार बवाल में चार ने किया आत्मसमर्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
खालापार बवाल में चार ने किया आत्मसमर्पण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। खालापार बवाल के चार आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अदालत ने सभी को 16 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। कोर्ट की ओर से इस मामले में वांछित चल रहे 20 आरोपियों के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी हुए थे।
शहर कोतवाली के खालापार में गत वर्ष 27 जून को बवाल हुआ था। खालापार में अवैध कटान की सूचना पर पुलिस आरोपियों को पकड़ने गई थी। कुछ आरोपियों को पुलिस ने पकड़कर जीप में बैठा लिया था, तभी लोगों ने पुलिस पर हमला कर जमकर पथराव करते हुए आरोपियों को छुड़ा लिया था। बवालियों ने पुलिस के वाहनों में भी तोड़फोड़ की थी। हमला, पथराव और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज किए थे, जिनमें शहर कोतवाली पुलिस 38 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। नामजद आरोपियों में से 20 ने हाईकोर्ट से स्थगन आदेश ले रखा था, जो चार्जशीट दाखिल होने पर समाप्त हो गया। पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में गिरफ्तारी वारंट की अपील की थी। इसके बाद भी ये कोर्ट में पेश नहीं हुुए, तो अदालत ने 20 वांछित आरोपियों के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी कर दिए थे। इस मामले में बुधवार को वांछित चल रहे 20 आरोपियों में से चार आरोपियों नौशाद, फरमान, सरफराज और इमरान ने सीजेएम कोर्ट में सरंडेर कर दिया। सीजेएम गोपाल तिवारी ने सभी को 16 जनवरी तक जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया
मुजफ्फरनगर। सरकुलर रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में एसपी ट्रैफिक बीबी चौरसिया ने एस-7 और एस-10 में शामिल लोगों और जिम्मेदार नागरिकों की बैठक ली। एसपी ट्रैफिक ने हेलमेट और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया। सामाजिक, राजनीतिक लोगों ने अपने-अपने विचार रखे। सिविल लाइन इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें