बुढ़ाना (ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के गांव परासौली निवासी भवर सिंह और सुुभाष की ट्यूबवेल के ताले तोड़ कर चोरों ने हजारों रुपये का सामान समेट लिया। चोर ट्यूबवेल के अंदर से स्टार्टर, केबिल, कटआउट आदि चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है। घटना की तहरीर ग्रामीणों ने पुलिस को दी है।