फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में पेश हुए भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष एवं किसान नेता चौधरी जगवीर सिंह हत्याकांड में शुक्रवार को भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत कोर्ट में पेश हुए। मुकदमे के वादी चौधरी योगराज सिंह से बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने जिरह की। कोर्ट ने सुनवाई जारी रखते हुए चार जनवरी की तारीख लगाई है।
विज्ञापन

जगबीर हत्याकांड में शुक्रवार को तारीख होने पर भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत और वादी पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह कोर्ट पहुंचे। मुकदमे में वादी के बयान हो चुके हैं, अब उनके बयान पर जिरह चल रही है। शुक्रवार को बचाव पक्ष के अधिवक्ता अनिल जिंदल ने वादी योगराज सिंह के बयान पर जिरह की। कोर्ट ने सुनवाई जारी रखते हुए चार जनवरी की तारीख लगाई। गौरतलब है कि 14 वर्ष पहले छह सितंबर 2003 को किसान नेता जगवीर सिंह की उनके गांव अलावलपुर माजरा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके बेटे योगराज सिंह ने भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत का भी आरोपी बनाया था, तभी से यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

कचहरी में ही टिकैत का जन्मदिन मनाया
मुजफ्फरनगर। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत का शुक्रवार को जन्मदिन था। कोर्ट में पेशी के बाद कचहरी परिसर में ही उनके समर्थकों ने उनका 54वां जन्मदिन मनाया। समर्थकों ने पहले से ही केक का इंतजाम कर रखा था। कचहरी में ही समर्थकों के आग्रह पर भाकियू अध्यक्ष ने केक काट कर जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें