फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदभाव और सौहार्द का प्रतीक है ईद पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
सद्भाव और सौहार्द का प्रतीक है ईद पर्व
विज्ञापन

चरथावल। ईद के मद्देनजर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक चेयरमैन के पति सतेंद्र त्यागी की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि ईद सद्भाव और भाईचारे का प्रतीक है। हम सभी इस त्योहारों को उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को थाने में क्षेत्र के मौअज्जिज लोगों की बैठक में प्रभारी निरीक्षक डीके त्यागी ने कहा कि हर पर्व को लोग आपस में मिल-जुलकर एक साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अशांति न हो। किसी अफवाह पर ध्यान नहीं दें। शरारती तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी। पर्व के दौरान शांतिभंग करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मो. इस्लाम और सुखपाल प्रधान ने कहा कि यह क्षेत्र आपसी भाई चारे की मिसाल रहा। हर वर्ग के लोग परस्पर त्योहारों में शामिल होते हैं। नीटू त्यागी, सतेंद्र त्यागी, अजय वर्मा, इस्लामुदीन त्यागी, मनीष गर्ग, सुखपाल सिह, आलम दधेडू, मुस्तकीम नैय्यर चन्द्रबोस, मोहन मोहन सिंह, अनुज त्यागी, प्रशांत त्यागी, मुस्तफा प्रधान, राजेन्द्र चौधरी, बंटू त्यागी, कुशलपाल, नौशाद त्यागी, रामनाथ प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें