फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस आदेश हत्याकांड खुलासा के नजदीक पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
आदेश के फरार दोस्त की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन

खतौली। पुलिस आदेश हत्याकांड का खुलासा करने के काफी नजदीक पहुंच चुकी है। आदेश को उसके ही गांव के दो दोस्तों ने शराब पिलाई थी। इस बात को पकड़े गए एक दोस्त ने कबूल किया है। पुलिस को शक है कि फरार दोस्त ने ही आदेश की हत्या की है।
विज्ञापन

मेरठ के थाना इंचौली क्षेत्र के गांव अंदावली निवासी लापता आदेश का शव शुक्रवार सुबह रसूलपुर कैलोरा की काली नदी में पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आदेश की हत्या किस तरह से हुई इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस ने शनिवार को जांच के लिए आगरा बिसरा भेजा था। पुलिस ने इस घटना में गांव के एक मुकुल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। मृतक के परिजनों के मुताबिक पकड़े गए दोस्त ने स्वीकार ने किया पांच जून को उसने गांव के एक दोस्त के साथ मिलकर आदेश को शराब पिलाई थी। शराब पीकर तीनों परतापुर गए और उसी दिन खतौली आए थे। पकड़े गए दोस्त ने बताया कि खतौली पहुंचने पर उसको अत्यधिक नशा हो गया था। इसके बाद आदेश के साथ क्या हुआ इसकी जानकारी उसके फरार दोस्त को ही पता है। पुलिस व परिजनों को शक है कि फरार दोस्त ने ही आदेश की हत्या की है। पुलिस ने फरार दोस्त की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने हत्याकांड का शीघ्र खुलासा करने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें