रंजिश में ग्रामीण को गोली मारी
मोरना। जमीन के विवाद को लेकर चल रही पारिवारिक रंजिश में भाई व परिवार के लोगों ने ग्रामीण को गोली मार दी। ग्रामीण को गोली कंधे पर लगी है। गंभीर रूप से घायल ग्रामीण को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
भोकरहेड़ी के मोहल्ला कुुंआ पट्टी निवासी 45 वर्षीय जोगेंद्र पुत्र फूल सिंह का अपने भाइयों से ही जमीनी विवाद चला आ रहा है। पुलिस के मुताबिक शनिवार की रात को जोगेंद्र गांव में किसी परिवार के साथ उनके घर पर बैठा हुआ था। रात के करीब 8.30 बजे जोगेंद्र अपने घर अकेला वापस जा रहा था। रास्ते में परिवार के ही प्रवीण, सुभाष व राहुल ने पारिवारिक जमीनी रंजिश को लेकर जोगेेंद्र को गोली मार दी। गोली जोगेंद्र के कंधे पर लगी। गोली लगने से जोगेंद्र घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को मोरना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है।