फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में पांच की मौत, कई गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली/बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। जनपद में शनिवार और रविवार को हुए हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सड़क हादसे रतनपुरी क्षेत्र, बुढ़ाना, मेरठ-करनाल हाईवे और शहर क्षेत्र में हुए।
दिल्ली-दून हाईवे पर रतनपुरी थाना क्षेत्र में रविवार तड़के मेरठ की ओर से आ रही मारुति कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची रतनपुरी व खतौली कोतवाली पुलिस ने चारों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मोदीपुरम के एक हॉस्पिटल में एक अन्य युवक की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में मरे लोगों की पहचान हरियाणा के सोनीपत जनपद के थाना मुरथल क्षेत्र के गांव हसनपुरी निवासी नरेश (35) पुत्र सतपाल और गांव नारनौर निवासी सुमित (32) पुत्र ज्ञानवीर के रूप में हुई। वहीं, घायलों की पहचान हरियाणा के जिला झज्जर के बहरी थाना क्षेत्र के गांव घोसी निवासी अमितनाथ, ज्ञानवीर, अमित व आशीष उर्फ जॉनी के रूप में हुई है। सभी घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह भी लोग भंडारा करने हरिद्वार जा रहे थे।
विज्ञापन

उधर, बुढ़ाना में शनिवार दोपहर मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव बिटावदा के निकट दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतकों की पहचान बागपत जनपद के बालैनी थाना क्षेत्र के गांव मतानत नगर निवासी पप्पू (36) पुत्र जगदीश, गांव सिरसलगढ़ निवासी कपिल (32) पुत्र प्रमोद के रूप में हुई। वहीं, घायल युवक की पहचान गांव सिरसलगढ़ के ही सतीश के रूप में हुई। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे, जो बागपत से रिश्तेदारी में गांव कुरथल जा रहे थे। उधर, दूसरी बाइक सवार गांव बिटावदा निवासी कल्लू और बाली भी घायल हो गए। इनमें से कल्लू को भी गंभीर हालत के चलते मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं, शामली जनपद के थानाभवन क्षेत्र के गांव मसावी निवासी शिवचरण पत्नी रानी (28) के साथ बुढ़ाना क्षेत्र के गांव नीमखेड़ा स्थित ईंट-भट्ठे पर काम करता है। कई दिन से रानी की तबीयत खराब थी, जिसे डॉक्टर को दिखाने के लिए शिवचरण बाइक से बुढ़ाना आया था। यहां से लौटते समय सब्जी मंडी के निकट उनकी बाइक की ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिन्हें सीएचसी ले जाया गया। उपचार के दौरान रानी को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के रोहाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के सामने 23 जनवरी की शाम कार ने बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार गांव सादपुर निवासी रामभूल व सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें जिला अस्पताल से मेरठ रेफर कर दिया गया। रामभूल के भाई रणपाल ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें