फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता का बंधक बनाकर गैंगरेप का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। विवाहिता ने तीन लोगों पर दो दिन तक बंधक बनाकर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पीड़िता को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल में भेजा। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव निवासी विवाहिता ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार को वह मीरापुर जा रही थी। इसी दौरान मीरापुर क्षेत्र के गांव में तीन लोगों ने उसका अपहरण कर लिया और गांव के जंगल में स्थित ट्यूबवेल के पास गन्ने के खेत में ले गए। जहां पर तीनों ने उससे गैंगरेप किया। विवाहिता किसी तरह से उनके चंगुल से निकल कर भाग निकली। रास्ते में मिले कुछ लोगों की सहायता से पीड़िता शनिवार सुबह थाना मीरापुर पहुंची तथा घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी। मीरापुर पुलिस ने घटनास्थल थाना ककरौली क्षेत्र का बताते हुए पीड़िता को ककरौली भेज दिया। थाना ककरौली प्रभारी ने बताया कि पीड़िता से घटना की जानकारी प्राप्त कर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। इससे पूर्व भी पीड़िता ने 11 जुलाई को पर तहरीर देकर ससुराल पक्ष के कई लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया था। जिसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया था। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें