फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावत में गए पिता-पुत्र पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
दावत में गए पिता-पुत्र पर हमला
विज्ञापन

छपार। वलीमा में गए पिता-पुत्र को रंजिश के चलते आधा दर्जन युवकों ने लाठी डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। पीडितों ने हमलावरों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।
छपार निवासी नौशाद उसका पुत्र अरशद बुधवार को गांव खुड्डा में नवाब के पुत्र के वलीमा में गए थे। उसी दौरान खुड्डा के ही अफजाल अपने दो पुत्रों व दो अन्य को साथ लेकर मौके पर पहुंचा और खाना खा रहे पिता-पुत्र पल लाठी डंडों से हमला कर दिया। जब तक वहां मौजूद लोग मामले को समझ पाते। हमलावर उन्हें लहूलुहान करके फरार हो गए। पीड़ितों ने सभी हमलावरों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल में लगी है।
विज्ञापन


डेढ़ क्विंटल की कांवड़ लेकर आए
छपार । कांवड़ यात्रा शुरू हो गई। शिव भक्त भोले पवित्र गंगा जल लेकर लौटने लगे हैं। दो युवक एक कांवड़ में डेढ़ सौ किलोग्राम तथा दूसरी में सौ किलो गंगाजल लेकर हरिद्वार के ग्रेटर नोएडा तक पैदल जा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के गांव रोज्जा याकूब पुर निवासी सुमित त्यागी डेढ़ क्विंटल व हेप्पी त्यागी एक क्विंटल वजन गंगाजल कांवड़ में लेकर पैदल जा रहे हैं। उनके साथ टोनी 31 किलो व निखिल 21 किलो वजन की कांवड़ लेकर चल रहे हैं। उनकी यह दूसरी कांवड़ है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष उनकी कांवड़ का वजन सौ किलो ग्राम था। उन्होंने किसी कार्य के पूरा होने के लिए कांवड़ हरिद्वार से पैदल चलकर अपने गांव शिव मंदिर में चढ़ाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें