फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोरी करने वाले गिरोह का एक चोर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बाइक चोर को पकड़ा
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)।। नगर में बाइक चोरी करने वाले गिरोह के एक चोर को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। चोर के कब्जे से नगदी व एक चोरी की बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस फरार चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि सोमवार की शाम को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि तीन चोर चोरी की बाइक को बेचने के लिए जा रहे हैं। एसआई कपिल देव ने पुलिस बल को साथ लेकर बुआड़ा रोड तहसील के पास इन चोरों को घेर लिया। पुलिस को देखकर दो चोर फरार हो गए। एक चोर बाइक समेत पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान चोर मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र के गांव मवाना निवासी रोहित पुत्र राजेंद्र बताया है। फरार चोरों के नाम मवाना के ही रहने वाले मोहित पुत्र संतपाल व करण पुत्र रामबीर बताए हैं। पकड़े गए चोर से चोरी की एक बाइक व बेची गई चोरी की बाइक की नगदी चार हजार रुपये भी बरामद किए। इन चोरों ने नगर से आधा दर्जन बाइकों को चोरी किया था। बाकी बाइक फरार चोरों के पास बताई गई है। पुलिस ने चोर रोहित को मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया। पुलिस ने फरार चोरों की तलाश प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें