रुपये हड़पने का आरोप लगाया
शामली। क्षेत्र के गांव लिलौन निवासी कपिल कुमार ने कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने दयानंद नगर निवासी महिला अंशु की साझेदारी में प्लाट खरीदने के लिए रुपये दिए थे। इसके बाद महिला ने प्लॉट ले लिया था। आरोप है कि महिला ने उसको धोखे में रखकर अपने ही नाम उस प्लॉट का बैनामा अपने नाम करा लिया। आरोप है कि वह कपिल अपने रुपये मांगता है तो आरोपी महिला तथा शाहदरा निवासी हिमांशु, भैंसवाल निवासी चंकी उसको जान से मारने की धमकी देते है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।
ससुरालियों पर दहेज मांगने पर मुकदमा दर्ज
शामली। नगर के मोहल्ला जैन निवासी मेघा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी दो साल पूर्व मुजफ्फरनगर के सिविल लाईन क्षेत्र के मोहल्ला आर्यपुरी निवासी आशुतोष के साथ हुई थी। आरोप है कि प्रारंभ से ही आरोपी दहेज के लालच में उससे दस लाख रुपये दहेज के लिए मांगने लगे थे। शादी के तीन माह बाद आरोपी उसको उसके मायके छोड़ गए। बाद में फैसला होने पर आरोपी पति उसको गाजियाबाद में लेकर रहने लगा था। आरोप है कि आरोपी उसको गर्भवती हालत में गाजियाबाद में अकेली छोड़कर चला गया। आरोपी अब उससे लगातार दहेज की मांग कर रहे है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति आशुतोष, ससुर श्रीशचंद, महिला सती और जयंती के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच प्रारंभ कर दी है।