फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार के प्रयास का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी।
विज्ञापन

क्षेत्र की रहने वाली महिला ने थाने पर तहरीर देकर गांव के ही एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। बताया कि मंगलवार को वह गांव के पास जंगल में घास लेने गई थी। जहां पर आरोपी ने दुष्कर्म की कोशिश की। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


वृद्ध की मौत के मामले में उलझी पुलिस
पुरकाजी। एक सप्ताह पूर्व संदिग्ध हालत में हुई वृद्ध की मौत के मामले में पुलिस उलझकर रह गई है। 26 अप्रैल को गांव सुवाहेड़ी निवासी 60 वर्षीय इसराइल का शव उसके ही घर में पड़ा मिला था। मृतक के चचेरे भाई ने तहरीर देकर मृतक की पुत्री व उसके दामाद पर जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जबकि दो दिन बाद थाने पहुंची मृतक की पुत्री ने गांव के ही अपने परिवार के कुछ लोगों पर अपने पिता की जमीन हड़पने की नीयत से हत्या करने का आरोप लगाया था। एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद पुलिस आज तक इस मामले में उलझी हुई हैं। उधर, इंस्पेक्टर विजय सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दवाइयों के इंफेक्शन से मौत होने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा वृद्ध की मौत को लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें