फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनोई के भाइयों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहनोई के भाइयों ने पीटा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के किदवईनगर निवासी अब्बास अहमद पुत्र तसव्वुर हुसैन ने सिविल लाइन थाने में तहरीर दी। बताया कि वह महावीर चौक से घर जाने के लिए ई-रिक्शा कर रहा था। इसी दौरान उसके बहनोई के भाइयों ने उसके साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पुलिस भी आई, मगर हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दवाई खाने से हालत बिगड़ी
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला साकेत कालोनी निवासी पिंकी पुत्री केशोराम की तबियत खराब हो रही थी, जिसके चलते उसने घर में रखी दवाई खा ली। दवाई खाने से उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइट चोरी करते पकड़ा
मुजफ्फरनगर। सभासद के पति ने एक युवक को स्ट्रीट लाइट चोरी करते हुए पकड़कर पुलिस के हवाले किया है।
मोहल्ला दक्षिणी खालापार में आरोपी स्ट्रीट लाइट चोरी कर रहा था। उसी दौरान वहां आए सभासद पति उमर ने आरोपी युवक को दबोच लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी रहमान पुत्र वसीम किदवईनगर का बताया है।
विज्ञापन

वृद्ध लापता
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन के मोहल्ला दयालबाग निवासी माया कर्णपाल ने पुलिस को बताया कि उसका पति आनंद स्वरूप (66 ) 12 मार्च को सहारनपुर किसी काम से गए थे, मगर लौटकर नहीं आए। तलाश के दौरान उन्हें पता चला कि उसने सहारनपुर में एक साइकिल खरीदी थी। वहीं से कुछ लोग उसके पीछे लग गए थे, जिसके बाद से वह गायब है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका व्यक्त की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें