युवक के अपहरण की आशंका
बुढ़ाना। फुगाना थाने के गांव लोई निवासी नदीम व उसका भाई वसीम मंगलवार की सायं करीब चार बजे बाइक से गांव से बुढ़ाना आ रहे थे। उसी समय नदीम के मोबाइल पर काल आई, जिसने गढ़ी चेकपोस्ट के पास मिलने को कहा था। नदीम व वसीम ने बाइक रोककर गढ़ी उसका इंतजार करने लगे। उसी दौरान एक स्कार्पियों वहां आकर रुकी और उसमें सवार लोगों ने नदीम को खींचकर कार में डाल लिया और मेरठ की ओर फरार हो गए। वसीम ने शोर मचाया और घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
लाखों की पुराल हुई राख
बुढ़ाना । गांव जौला में सोमवार की रात्रि के समय इकट्ठा कर रखी ग्रामीणों की पुराल में आग लग गई। ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दर्जनों ग्रामीणों की लाखों की पुराल जलकर राख हो गई। ग्रामीण साजिद, शमशाद, इदरीश, मकसूद, जिल्लो, हामिद, तसव्वर, अब्दुला आदि को नुकसान पहुंचा।