फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किशोरी का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
दो किशोरियों का अपहरण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र से दो किशोरी का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने परिजनों की ओर से अपहरण का नामजद मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश प्रारंभ कर दी है।
शहर कोतवाली के मोहल्ला आबकारी निवासी पीडित पिता ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को ऋषिकेश के कृष्णनगर निवासी पवन बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। शाहबुद्दीनपुर निवासी ग्रामीण ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री रात्रि में घर में सोई थी, परंतु जब सुबह उठे तो उसकी पुत्री घर से गायब थी। किशोरी की तलाश की गई, तो किशोरी के मामा ने बताया कि किशोरी को मोहल्ले का ही युवक सुनील अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसका अपहरण कर ले गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूरी मांगने पर दुकानदार से मारपीट
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी अनुज गर्ग पुत्र राजकुमार गर्ग ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह हलवाई का काम करता है। आरोप है कि उसने चंद्रा टाकिज के निकट रहने वाले पप्पू के यहां हलवाई का काम किया था। काम 25 हजार रुपये में तय हुआ था, जिसमें से पप्पू ने 14 हजार रुपये उसे दे दिया, परंतु बाकी के 11 हजार रुपये उसे नहीं दे रहा है। मांगने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें