खतौली। महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से छेड़छाड़ करने तथा जातिसूचक शब्द कहने के आरोप में पुलिस ने सपा नेता समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने सपा नेता समेत दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज ने बताया कि मोहल्ला देवीदास में रहने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ शनिवार को सपा के पूर्व नगराध्यक्ष शहजाद अब्बासी के पिता ने निकाय चुनाव को लेकर टिप्पणी कर दी थी। जिसको लेकर आंगनबाड़ी ने हंगामा कर दिया था। उस वक्त मोहल्ले के जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कर दिया था। रविवार को आंगनबाड़ी के साथ सपा नेता व उसके भाई ने अपशब्द भाषा का प्रयोग किया। पीड़िता ने सपा नेता समेत तीन के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दे दी। पुलिस ने तहरीर पर छेड़छाड़ और एससीएसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने नामजद सपा नेता समेत दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।