संदिग्ध हालात में किशोरी लापता
मुजफ्फरनगर। मौसी के साथ डाक्टर के यहां गई एक किशोरी संदिग्ध हालात में लापता हो गई। किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर किशोरी की बरामदगी की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर कार्रवाई करते हुए युवती की तलाश शुरू कर दी है।
पिता से मारपीट की
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन के सरवट निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र तांत्रिक का कार्य करता है और मोहल्ले में आती जाती महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करता है। आरोप है कि अपने पुत्र को जब उसने इस तरह के काम करने से मना किया, तो उसने उसके साथ भी मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
राजस्थान पुलिस की दबिश
मुजफ्फरनगर। राजस्थान से वांछित चल रहे बदमाश की तलाश में राजस्थान पुलिस ने छापेमारी की। आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका, जिसके बाद पुलिस बैरंग लौट गई। राजस्थान के जनपद अलवर के थाना जानसर के उप निरीक्षक गोपाल सिंह रविवार को टीम के साथ सिविल लाइन थाने पहुंचे। बाद में सिविल लाइन पुलिस को साथ लेकर महमूदनगर में दबिश दी। महमूदनगर निवासी कलीम थाना जानसर से एक मामले में वांछित चल रहा था। आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका, जिसके बाद पुलिस बैरंग लौट गई।
गैंगस्टर को तमंचे समेत पकड़ा
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मक्की नगर निवासी बिट्टू पुत्र आबाद पुत्र इस्लाम हरिद्वार के मंगलौर थाने से गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। शहर कोतवाली पुलिस ने सूचना के आधार पर एटूजेड फैक्ट्री के पास से आबाद को अवैध तमंचे व कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।