बाईपास पर कार सवार से लूटी कार और नगदी
मुजफ्फरनगर। कार सवार से बदमाशों ने रात के समय बाईपास पर कार और नगदी लूट ली। पीड़ित के शोर मचाने पर बदमाश फरार हो गए। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
उत्तराखंड के हरिद्वार के कनखल की संदेशनगर कालोनी निवासी अनुपम चौधरी रविवार रात करीब 11 बजे दोस्तों के साथ नई मंडी कोतवाली के बाईपास स्थित ढाबे के पास पहुंचा। कार रोककर सभी आपस में बातें कर रहे थे, तभी एक कार में सवार तीन बदमाश आए और तमंचों के बल पर अनुपम की कार, नगदी और मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए। बदमाशों ने 18 हजार की नगदी लूटी है। पीड़ित के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।