फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों ने दो युवकों को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवारों ने दो युवकों को गोली मारी
विज्ञापन

बुढ़ाना। कस्बे में एक स्कूल के पास बैठे दो युवकों को बाइक सवारों ने गोली मार दी। एक युवक के हाथ में छर्रे लगे हैं, जबकि दूसरे के पैर में गोली लगी है। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हमलावर कौन थे और उन्होंने गोली क्यों मारी, पुलिस इस तफ्तीश करने में जुटी है।
विज्ञापन

बुढ़ाना कस्बे की नई मंडी भारत टाकीज के पास रहने वाले 20 वर्षीय शाहरुख पुत्र इकबाल तथा 21 वर्षीय फारूख पुत्र यूसुफ सनराइज पब्लिक स्कूल के पास सड़क के किनारे बैठे हुए थे. तभी एक बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और उन्होंने बैठे हुए युवकों पर तमंचों से फायरिंग कर दी। शाहरुख के हाथ में छर्रे लगे हैं, जबकि फारूख के पैर में लगी लगी है। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। सूचना पर डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। दोनों युवकों पर हमला क्यों किया गया और हमलावर कौन थे, इसका पता नहीं लग सका है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें