फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीनना में घर से नकदी-जेवर व कारतूस चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गांव पीनना निवासी ग्रामीण के घर से बदमाशों ने अलमारी तोड़कर हजारों की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और बंदूक के कारतूस चोरी कर लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पीनना निवासी कालूराम ने बताया कि वह परिजनों के साथ रिश्तेदारी में गए थे। आरोप है कि बदमाशों ने घर में घुसकर कमरे में रखी अलमारी तोड़ डाली। पांच हजार की नकदी के साथ ही सोने-चांदी के जेवरात और अलमारी में रखे 25 कारतूस भी चोरी कर ले गए। घर लौटने पर पीड़ित परिवार को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस को तहरीर दी गई।

एटीएम में तोड़फोड़ की रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के शाहबुद्दीनपुर रोड स्थित इंडिया एटीएम को तीन दिन पूर्व बदमाशों ने उखाड़ने का प्रयास किया था। सफलता नहीं मिलने पर बदमाशों ने एटीएम को तोड़कर उसमें से कैश चोरी करने का भी प्रयास किया था। मामले में मेरठ की जवाहर कॉलोनी निवासी नंदन मेहता ने तहरीर देकर एटीएम में तोड़फोड़ का आरोप लगाया है, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें