फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकुमार हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकुमार हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

तितावी। गांव छतैली में सोमवार शाम पतंग उड़ाने को लेकर बच्चों के बीच हुए विवाद में राजकुमार की लाठी-डंडों से पीटकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने चार ओर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे सांसद डॉ संजीव बालियान का भाकियू पदाधिकारियों ने घेराव करते हुए थानेदार को हटाने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। कार्रवाई नहीं होने पर 11 फरवरी से आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव छतैला में सोमवार शाम पतंगबाजी को लेकर बच्चों के बीच हुए विवाद में दूसरे समुदाय के लोगों ने राजकुमार पाल के घर हमला कर दिया था। जमकर लाठी-डंडों से उसके पूरे परिवार को पीटा गया, जिसमें राजकुमार की देर रात मौत हो गई थी। पुलिस ने एक आरोपी मनव्वर को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि अन्य फरार हो गए थे। घटना के बाद से ही भाकियू व पीड़ित परिजन थाना पुलिस की लापरवाही से वारदात होना बताते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मामले में एसआई इंद्रजीत के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई थी। बुधवार को भाकियू ने मामले को लेकर गांव में बैठक की, जिसमें थाना पुलिस की लापरवाही के चलते राजकुमार की मौत होने का आरोप लगाया गया। उधर, बुधवार दोपहर पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और सांसद डॉ संजीव बालियान पीड़ित परिजनों को सांत्वना देने छतैला पहुंचे। भाकियू कार्यकर्ताओं ने सांसद से थाना पुलिस की लापरवाही की शिकायत करते हुए उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी। भाकियू मंडलाध्यक्ष धीरज लाटियान व युवा जिलाध्यक्ष सतेंद्र पुंडीर ने आरोप लगाया कि थाना पुलिस की लापरवाही से राजकुमार की मौत हुई है, जिसकी सीधे-सीधे जिम्मेदारी एसओ सूबे सिंह की है। सूचना के बावजूद न तो पुलिस मौके पर पहुंची और न ही घटना के बाद घायलों को समय से उपचार दिलाया गया। भाकियू पदाधिकारियों ने मामले में एसओ समेत अन्य दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाए जाने की भी मांग की गई। कार्रवाई नहीं होने पर 11 फरवरी से आंदोलन की चेतावनी दी गई। इस पर सांसद डॉ संजीव बालियान ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई का आश्वासन दिया। उधर, एसपी देहात आलोक शर्मा ने बताया कि बुधवार को राजकुमार हत्याकांड के चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें रहमान, इमरान, फिरोज व शाकिर शामिल हैं। अन्य आरोपियों की तलाश में भी लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें