मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के अग्रसेन विहार निवासी हर्ष चौधरी जानसठ रोड स्थित पब्लिक स्कूल का छात्र है। उसने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह सोमवार को स्कूल की छुट्टी के बाद साइकिल से घर लौट रहा था। आरोप है कि जानसठ रोड पर बाइक सवार युवक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वह नीचे गिर गया। विरोध करने पर बाइक सवार ने उसके साथ मारपीट कर हाथ की हड्डी तोड़ दी और धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
छात्र गुटों में संघर्ष मामले में रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आर्यसमाज रोड स्थित कॉलेज के बाहर सोमवार की दोपहर छुट्टी के समय छात्र गुटों में संघर्ष हो गया था। इसमें एक छात्र घायल हो गया था। मामले में मोहल्ला किदवईनगर निवासी घायल छात्र आमिर ने कमल निवासी पीनना और उसके साथियों अक्की त्यागी, आदित्य व शुभम के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।