फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन बाइक बेचने का झांसा देने वाला ठग दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी पुलिस ने एक ऐसे शातिर को गिरफ्तार किया जो ऑनलाइन बाइक बेचने का झांसा देकर खरीदार से रुपये ठगकर फरार हो जाता था। आरोपी के कब्जे से बाइक के साथ ही फर्जी नंबर प्लेट, फर्जी आरसी, फर्जी आधार कार्ड भी बरामद किए गए। आरोपी का एक साथी अभी तक फरार है।
विज्ञापन

नई मंडी थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार देर शाम सूचना के आधार पर पल्सर बाइक सवार एक युवक को हिरासत में लिया। इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा ने बताया कि आरोपी सहारनपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र के नंदी फिरोजपुर निवासी विशाल पुत्र सतीश है। जो ऑनलाइन बाइक बेचने के नाम पर ठगी करता है। आरोपी के कब्जे से फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई पल्सर बाइक के साथ ही फर्जी आरसी, कई फर्जी नंबर प्लेट, एक स्टांप और फर्जी आधार कार्ड भी बरामद किए। इसके अलावा, उसकी निशानदेही पर एक चोरी की बाइक भी बरामद की गई है। आरोपी का साथी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।
अजब ठगी का गजब तरीका
इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा ने बताया कि आरोपी विशाल के पास पल्सर बाइक है। वह पहले अपनी बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उसकी फोटो ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट ओएलएक्स पर अपलोड करता था। इसके बाद खरीदार मिलने पर वह उससे मिलने के लिए बाइक की दो चाबियां लेकर उसके पास जाता था। जहां सस्ते में बाइक का सौदा करने के बाद वह खरीदार को नोटरी करने के बहाने संबंधित कचहरी ले जाता था। जहां उसका एक साथी पहले से ही अधिवक्ता की ड्रेस में वहां मौजूद रहता था। फर्जी नंबर प्लेट, फर्जी आरसी और फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर फर्जी नोटरी तैयार की जाती थी, जिसके बाद विशाल खरीददार से रुपये लेकर बाइक की चाबी उसे सौंप देता था। इसके बाद बाथरूम जाने का बहाना कर धीरे से खरीददार के पास से हटने के बाद दूसरी चाबी से बाइक लेकर वहां से गायब हो जाता था। इंस्पेक्टर ने बताया कि अब तक आरोपी इसी तरह से कई लोगों से लाखों की ठगी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें