मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली पुलिस ने गांव सूजड़ू के जंगल में छापा मार कर गोकशी का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन आरोपी फरार हो गए। मौके से दो क्विंटल से अधिक गाय का मांस, अवशेष और कटान के उपकरण बरामद किए गए हैं।
शहर कोतवाली के वहलना चौकी प्रभारी एसआई राधेश्याम यादव ने टीम के साथ शुक्रवार तड़के गांव सुजड़ू निवासी जरीफ के खेतों में दबिश दी। पुलिस के अनुसार, मौके पर चार लोग गोकशी करते मिले, जिनमें से एक को रंगेहाथ धर लिया गया, जबकि तीन अन्य पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। एसआई के अनुसार, मौके से दो क्विंटल 20 किलो गाय का मांस, अवशेष और कटान के उपकरण बरामद किए गए हैं। पकड़ा गया आरोपी सरताज पुत्र अनवर निवासी सुजड़ू है, जबकि फरार आरोपियों की पहचान सुजड़ू के ही नसीम पुत्र भूरा, फरमान उर्फ बुच्चा पुत्र यामीन और एक अज्ञात हैं। सभी के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर पकड़े गए सरताज को जेल भेज दिया गया है। वहीं, फरार अपराधियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।