फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर तिराहे पर ट्रांसपोर्टर से ट्रक लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर तिराहे पर ट्रांसपोर्टर से ट्रक लूटा
विज्ञापन

छपार (मुजफ्फरनगर)। हाईवे स्थित रामपुर तिराहा स्थित ट्रांसपोर्ट से तीन बदमाश सोमवार शाम ट्रक लूट ले गए। ट्रांसपोर्टर की शिकायत पर डायल-100 ने पीछा करते हुए लूटे गए ट्रक को ट्रांसपोर्टनगर की पार्किंग से बरामद कर लिया। मामले में पार्किंग ठेकेदार समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले को लेनदेन का विवाद मानते हुए जांच कर रही है।
विज्ञापन

हाईवे स्थित रामपुर तिराहे पर अनुज त्यागी की ट्रांसपोर्ट है। सोमवार शाम के समय अनुज ने पुलिस कंट्रोल रूम के सौ नंबर पर कॉल कर बताया कि तीन बदमाश ट्रांसपोर्ट पर पहुंचे और उसे आतंकित कर ट्रक लूटकर हाईवे पर दिल्ली की तरफ फरार हो गए। सूचना पर डायल-100 ने मौके पर पहुंचकर ट्रांसपोर्टर से पूछताछ के बाद हाईवे पर ट्रक का पीछा शुरू कर दिया। पुलिस को पीछा करते देख बदमाश लूटे गए ट्रक को नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट नगर की पार्किंग में छोड़कर भाग निकले। इसके बाद पुलिस ने ट्रक को उक्त पार्किंग से बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार मामले में गांव मुस्तफाबाद निवासी पार्किंग ठेकेदार के साथ ही ट्रांसपोर्टर अनुज त्यागी के पास काम करने वाले कर्मचारी को भी शक के तौर पर हिरासत में लिया गया है। हालांकि मामला प्रथम दृष्टया जांच में लूटपाट का न होकर लेनदेन संबंधी विवाद का पाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें