मोरना। घर से भागने वाले प्रेमी युगल की सड़क हादसे में घायल हो गया। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि युवक को ग्रामीणों ने दबोच लिया। घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ककरौली क्षेत्र के गांव बेहड़ा सादात से युवती को बाइक पर बैठाकर फरार हो रहे युवक की बाइक गांव चौरावाला के पास फिसल गई। सड़क पर गिरने से युवती घायल हो गई, जबकि युवक को मामूली चोटें लगी। युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। प्रेमी युगल एक ही संप्रदाय के हैं। युवक मुजफ्फरनगर स्थित कच्ची सड़क सरवट निवासी बताया गया है। थाना प्रभारी जितेंद्र अंबावत ने बताया कि शाम तक इस संबंध में कोई सूचना पुलिस को नहीं दी गई। घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।