फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट कॉलोनी में युवक पर हमला, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जाट कॉलोनी में शुक्रवार शाम स्टेडियम में जा रहे युवक के साथ दो युवकों ने मारपीट करते हुए उस पर फायरिंग कर दी, जिसमें युवक बाल-बाल बच गया। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मूल रूप से शामली के कस्बा एलम का रहने वाला अर्पित पंवार हाल में शहर क्षेत्र की कॉलोनी में रह रहा है। शुक्रवार शाम अर्पित पंवार वॉकिंग के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम जा रहा था। जैसे ही वह जाट कॉलोनी से निकलकर स्टेडियम वाली रोड पर मुड़ा, वहां पहले से खड़े दो युवकों ने उसे रोक लिया। इसके बाद अर्पित की दोनों युवकों से किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गई, जिसके बाद आरोपियों ने अर्पित के साथ मारपीट शुरू कर दी। अर्पित किसी तरह हमलावरों के चंगुल से छूटकर भागने लगा तो आरोपियों ने तमंचा निकालकर उसके ऊपर फायरिंग कर दी, जिससे वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद पीड़ित ने किसी तरह वहां से भागकर बमुश्किल जान बचाई। युवक पर फायरिंग की सूचना पर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और हमलावरों की तलाश की, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। इसके बाद पीड़ित अर्पित ने मामले में गांव लच्छेड़ा निवासी दो युवकों अभिनव व लवी के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए उनसे जान का खतरा बताकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें