फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह पूर्व फरार युवती प्रेमी संग बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
एक माह पूर्व फरार युवती प्रेमी संग मिली
विज्ञापन

जानसठ। कस्बे से एक माह पूर्व गायब हुई युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है। युवती कोर्ट मैरिज करने की बात कहते हुए प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाकर युवती को प्रेमी के साथ भेज दिया।
विज्ञापन

कस्बे की एक युवती एक माह पूर्व घर से गायब हो गई थी। युवती के पिता ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं, कस्बे के कुछ नेता इस मामले को दूसरे समाज के युवक द्वारा भगाकर ले जाने की बात कर रहे थे। इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा द्वारा टीम बनाकर युवती को बरामद करने के निर्देश दिए थे। सोमवार को पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर युवती को गाजियाबाद के गांव उमराला फरीदपुर निवासी के साथ पिलखुवा से प्रेमी युगल को बरामद कर लिया। मंगलवार को दोनों के परिजन थाने में पहुंचे। प्रेमिका द्वारा युवक के साथ ही जाने की जिद पर अड़ गई। वहीं, प्रेमिका ने बताया कि उसने युवक से अपनी मर्जी से कोर्टमैरिज कर लिया है। वह अब उसी के साथ रहना चाहती हैं। परिजनों द्वारा समझाने पर भी जब युवती नहीं मानी, तो परिजनों व पुलिस ने युवती को उसके प्रेमी के साथ ही भेज दिया। कस्बे के कुछ नेताओं द्वारा इस मामले को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश करने पर इंस्पेक्टर ने उनको जमकर हडक़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें