फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोरी करने वाले मजदूर को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक चोरी करने वाले मजदूर को पकड़ा
विज्ञापन

जानसठ। गांव घटायन में कोल्हू संचालक की 15 दिन पूर्व चोरी हुई बाइक के मामले में पुलिस ने आरोपी मजदूर को गिरफ्तार कर लिया। घटायन निवासी शिवकुमार पुत्र सौदान सिंह गांव में कोल्हू चलाता है। उसके कोल्हू पर गांव महमूदपुर, थाना बहसूमा, मेरठ निवासी शहजाद पुत्र रियाजूददीन मजदूरी करता था। करीब 15 दिन पूर्व कोल्हू से शिवाकुमार की बाइक चोरी हो गई थी। इस पर कोल्हू संचालक ने मुकदमा दर्ज करा दिया था। इस दौरान मजदूरी करने वाला मजदूर शहजाद कोल्हू से बिना बताए चला गया था। एसआई विक्रम भाटी ने बिना बताए गायब हुए शहजाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बाइक चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस अभी तक उससे बाइक बरामद नहीं कर सकी है। एसएसआई मनोज कुमार यादव ने बताया कि बाइक चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाइक भी शीघ्र बरामद कर ली जाएगी।
विज्ञापन

लूट की सूचना झूठी निकली
जानसठ। तालड़ा मोड़ पर थाना सिखेड़ा के गांव बिहारी निवासी पंकज इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान करता है। उसने एक युवक की मां से उनका फ्रिज ठीक करने के लिए पांच हजार रुपये एडवांस लिए थे, लेकिन उनका फ्रिज ठीक नहीं किया। फ्रिज 15 दिन बाद भी ठीक नहीं होने पर युवक उसकी दुकान पर आया और उसे पैसे वापस करने को कहा। दुकानदार के पैसे न देने पर युवक ने उससे औजारों से भरा थैला छीन लिया। पंकज ने पुलिस को पैसों से भरा थैला छीनने की झूठी सूचना पुलिस को दी। इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा ने बताया कि मामला पैसों का लेनदेन का था। सूचना देने वाले दुकानदार को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें