फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल के बदलने शीशा बेचने वाले ठग को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। पुलिस ने महंगे मोबाइल सस्ते दामों मेें बेचने के बदले धोखाधड़ी से पैकिंग बॉक्स में कांच का शीशा बेचने वाले ठग को पकड़ लिया।
विज्ञापन

एसआई कपिल देव ने बताया कि दो सप्ताह पूर्व जानसठ क्षेत्र के गांव भलवा निवासी शाहवाज पुत्र जहूर को जानसठ बस अड्डे पर एक अज्ञात युवक मिला। उसने शाहवाज से कहा कि वह अपना महंगा मोबाइल सस्ते दामों में बेचना चाहता है। उसे पैसों की सख्त जरूरत है। शाहवाज उसके झांसे में आ गया। पुलिस ने बताया कि 15 हजार रुपये के मोबाइल का सौदा मात्र दो-तीन हजार रुपये में तय हो गया। शाहवाज ने पैसे निकालकर युवक को दे दिए। आरोपी युवक ने धोखे से जिस मोबाइल का सौदा हुआ था। उसके पैकिंग बॉक्स की जगह उसी रंग का दूसरा पैकिंग बॉक्स शाहवाज को थमा दिया और रफूचक्कर हो गया। शाहवाज ने कुछ देर बाद देखा कि पैकिंग बॉक्स में मोबाइल की जगह कांच का शीशा था। जिस पर मोबाइल की तस्वीर चिपका रखी थी। आरोपी युवक को काफी जगह तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। बुधवार को शाहवाज ने उसी युवक को जानसठ रोड पर घूमते हुए देख लिया और शोर मचाते हुए उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ करने पर अपना नाम शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किदवईनगर निवासी आरिफ पुत्र मोहर्रम बताया है। एसआई ने बताया कि आरिफ इसी तरह से कई युवकों से ठगी कर चुका है। आरोपी ठग के पास से पैकिंग बॉक्स भी मिला, जिसमें कांच का शीशा बंद था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें