मछलियों की तस्करी करने वालों को जेल भेजा
भोपा। पुलिस व वन विभाग की टीम ने गंगा से मछली और उनकी तस्करी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार कर जेल भेजा। थाना प्रभारी बीपी सिंह ने बताया कि गांव बिहारगढ़ क्षेत्र में गंगा से कुछ लोगों द्वारा मछली पकड़ने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस व वन विभाग की टीम ने मौके से चार लोगों निरंजन, राकेश, दुलाल, चितरंजन बंगाली निवासीगण हस्तिनापुर, मेरठ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से मिनी ट्रक, जाल, बांस पट्टी जाल, लकड़ी बॉक्स आदि सामान बरामद किया। वन दरोगा शबी हैदर की ओर से चारों आरोपियों के साथ ही मोरना निवासी इरफान के विरुद्ध मुकदमा कायम कराया गया है। पुलिस ने तस्करों को जेल भेज दिया है। पुलिस ने नामजद आरोपी इरफान की तलाश प्रारंभ कर दी है। विदित हो कि इससे पूर्व भी बिहारगढ़ में वन्य जीवों के अवशेष मिले थे।
युवकों ने दुकानदार को ठगा
भोपा। दो युवक दो दिन पवन जैन की दुकान पर पहुंचे, जिनमें से एक युवक तो बाइक पर ही बैठा रहा और दूसरे युवक ने पत्तल मांगी। पत्तल की कीमत सौ रुपये बताई। युवक ने दो हजार का नोट दुकानदार को थमा दिया और 19 00 रुपये वापस ले लिए। इसी बीच पत्तल वापस करके उन्होंने कहा कि हमारे दो हजार रुपये वापस लौटा दो। दुकानदार ने समझा कि युवक बाकी पैसे दे देगा। दोनों युवक दुकानदार को झांसा देकर बाइक लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है।