फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रथेड़ी बाईपास पर तीर्थयात्रियों की बस के पलटने के मामले में चालक के खिलाफ नई मंडी कोतवाली पर दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कराया गया है। घायल एक यात्री की हालत गंभीर बनी है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-दून नेशनल हाईवे के रथेड़ी बाईपास पर शुक्रवार देर रात को दिल्ली से हरिद्वार जा रही वोल्वो अनियंत्रित होकर पलट गई थी। चालक को नींद की झपकी आने से यह हादसा हुआ था। दुर्घटना में 30 तीर्थयात्री घायल हुए थे, जिनमें से छह को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उनके परिजन यहां से उन्हें रेफर करा कर ले गए थे। शामली के मोहल्ला ब्रहमनान निवासी लक्ष्य बंसल पुत्र अजय बंसल भी हादसे में गंभीर घायल हुआ था। लक्ष्य के रिश्तेदार हिमांशु मित्तल ने नई मंडी कोतवाली पर बस चालक के खिलाफ दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया कि घायल लक्ष्य को दिल्ली के मेक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूटपाट के दो आरोपी जेल भेजे
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने होटल पर ट्रक चालक से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे है।
गत 26 अप्रैल को नई मंडी के मुकेश त्यागी ने शहर कोतवाली पर यह मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि उसका भाई ट्रक चालक सतीश रोहाना के एक होटल में बैठा खाना खा रहा था। तभी कुछ युवकों ने आकर हमला किया तथा 30 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने सहारनपुर बस स्टेंड से घटना के दो आरोपियों शहजाद और शमशेर निवासी मदीना कालोनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें