खतौली। किराए के पैसे मांगने पर चार युवकों ने डीसीएम गाड़ी चालक के साथ मारपीट कर दी। जानसठ बस अड्डे से चार युवक डीसीएम को रुकवाकर उसमें बैठ लिए। रास्ते में चालक मीरापुर निवासी साजिद ने युवकों से किराए के पैसे मांगे। जिस पर युवकों की चालक के साथ कहासुनी हो गई। युवकों ने गांव लिसौड़ा से आगे डीसीएम साइड में रुकवा कर चालक के साथ मारपीट कर दी। शोर मचाने पर इस दौरान वहां से गुजरने वाले लोगों ने चालक को युवकों से बचाया। चालक की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
कार सवार तीन घायल
खतौली। हाइवे पर नावला कट से पहले बृहस्पतिवार देर रात को ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार सवार रुड़की निवासी सतीश पुत्र महिपाल और उसके दो दोस्त मनोज, प्रीतम घायल हो गए। घायलों को अन्य वाहन सवारों ने एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। उपचार के बाद तीनों लोग कार में बैठकर दिल्ली की ओर रवाना हो गए।