फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व एमएलसी के चालक समेत पांच पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पूर्व एमएलसी विनीत सिंह के ट्रक चालक अजय, स्टोन क्रशर शिव स्टोन के मालिक समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है । यह कार्रवाई रविवार को राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने जिला खान अधिकारी अनन्त सिंह की तहरीर पर की है।
विज्ञापन

रविवार को लोढ़ी में राजमार्ग पर स्थित खनिज विभाग के चेकपोस्ट पर दलबल के साथ खान अधिकारी अनंत कुमार सिंह गिट्टी-बालू लदे ट्रकों को रोक कर ईएमएम 11 की जांच कर रहे थे। उसी वक्त चोपन की तरफ से गिट्टी लदा 14 चक्का ट्रक चेकिंग स्थल पर पहुंचा। खान अधिकारी ने चालक से ईएमएम 11 परमिट मांग कर देखा तो उस पर तारीख में हेरफेर किया गया था। खनन कर्मियों ने ट्रक को तत्काल कब्जे में लेकर कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया। सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि पूछताछ करने पर पकड़े गए ट्रक के चालक अजय ने बताया कि वाहन पूर्व एमएलसी विनीत सिंह के छोटे भाई के पत्नी के नाम से है। खान अधिकारी की तहरीर पर ट्रक संख्या यूपी 65 एफटी 7776 के चालक अजय, यूपी 65 एफटी 7776 के मालिक, अज्ञात दलाल, स्टोन क्रशर शिव स्टोन के मालिक और मुंशी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया गया है। पकड़े गए चालक से पूछताछ करने के बाद ट्रक को सीज कर दिया गया। कहा कि चालक ने वाहन स्वामी के बारे में सही बताया है या गलत इसकी जांच कराई जा रही है, क्योंकि कुछ चालक बचने के लिए झूठ भी बोलते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें