फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीकरी में किशोर के अपहरण का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
सीकरी में किशोर के अपहरण का प्रयास
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)।
सीकरी के जंगल में गन्ना छिल रहे पिता का खाना लेकर गए किशोर के अपहरण के प्रयास की सूचना पर पुलिस व ग्रामीणों ने जंगल घेर कर बदमाशों की तलाश की है। इसी जंगल में कुछ माह पूर्व लुफर्तुरहमान की गोली मार कर हत्या की गई थी। घबराए लोग जंगल से घरों को लौट आए।
विज्ञापन

भोपा थाना क्षेत्र का गांव सीकरी आए दिन तरह-तरह की घटनाओं को लेकर चर्चाओं में रहता है। मंगलवार को भी एक घटना की सूचना पर देखते ही देखते सैकड़ों लोगों व पुलिस ने जंगल घेर लिया और घटना के बारे में बताया है कि सीकरी के जंगल में कुछ मजदूर गन्ना छिल रहे थे। उन्ही मजदूरों में गन्ना छिल रहे चांद का 15 वर्षीय बेटा साइकिल पर सवार होकर अपने पिता का खाना लेकर जा रहा था। जब वह जंगल में पहुंचा तो उसे दो बदमाश मिले, जो मुंह पर कपड़ा लपेटे हुए गन्ने के खेत से निकल कर आए। बदमाशों ने किशोर से नाम पता पूछते हुए मालूम किया कि कहां जा रहा है, किशोर ने बताया कि वह अपने पिता को खाना देने जा रहा है। बदमाशों ने किशोर से खाने का डब्बा लेकर उससे चले जाने को कहा, लेकिन साथ ही बदमाशों ने उसका खाने का डब्बा वापस कर दिया। यह सारी घटना किशोर ने परिजनों से बताई तो अफरा तफरी मच गई। सूचना पर सीकरी चौकी प्रभारी चंद्र सैन सैनी और डायल 100 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बता दें कि यह वह जंगल है जहां कुछ माह पूर्व लुफर्तुरहमान उर्फ लुत्तन की हत्या की गई थी। उधर, चौकी प्रभारी चन्द्र सैन सैनी का कहना है कि अपहरण के प्रयास और बदमाशों की सूचना संदिग्ध है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें