फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ खिलाकर रिक्शा लूटने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
नशीला पदार्थ खिलाकर ई-रिक्शा लूटने की कोशिश
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। ई-रिक्शा में बैठे सवारी बनकर बदमाशों ने चालक को नशीला पदार्थ खिला दिया। चालक के बेहोश होने पर ई-रिक्शा को लुटने का प्रयास किया। होटल कर्मचारियों के आने पर बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन

जुम्मा पैंठ रोड निवासी शाहरुख पुत्र अनीस ई-रिक्शा चालक है। बृहस्पतिवार की सुबह चार बदमाश सवार बताकर अनीस की ई-रिक्शा में बैठ लिए, चारों बदमाश चालक को हाईवे पर बाईपास के पास ले गए। बदमाशों ने चालक को नशीला पदार्थ खिला दिया, जिसको खाकर चालक शाहरुख बेहोश होकर नीचे गिर पड़ा। बदमाश ई रिक्शा को लूटकर ले जाने लगे। इतने में वहां पर स्थित एक होटल के कर्मचारी बदमाशों को को दौड़ा लिया। बदमाश रिक्शा छोड़ कर भाग निकले। कर्मचारियों ने चालक के परिजनों को मोबाइल फोन से सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन बेहोशी की हालत अनीस को लेकर आए और चिकित्सक के यहां इलाज कराया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें